OP चौधरी बोले, कांग्रेस में आपसी खींचतान और ‘टांग खिंचाई’ के सूत्रधार भूपेश बघेल…

BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री ओपी चौधरी (OP Chowdhary) ने भूपेश के बघेल के एक बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश...

  • Written By:
  • Updated On - August 19, 2023 / 01:21 PM IST

रायपुर। BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री ओपी चौधरी (OP Chowdhary) ने भूपेश के बघेल के एक बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कांग्रेस के पार्टी के जगदलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि आपस में लड़ना बंद करो और भारतीय जनता पार्टी से लड़ो। कांग्रेस के अंदर की जो गुटबाजी है और जो घमासान मचा हुआ है, जो टांग खींचाई चल रही है, उसको भूपेश बघेल जी ने खुद ही जुबान से कह दिया है।

सीएम भूपेश को नसीहत देते हुए ओपी चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दरअसल, इस खींचतान और कांग्रेस के अंर्तकलह के लड़ाई झगड़े के असली सूत्रधार और असली प्रेरणा पुरूष तो आप स्वंय हैं। जिन्होंने सबसे पहले ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर टीएस सिंहदेव जी को धोखा दिया। आपने मोहन मरकाम जी को और आपने प्रेमसाय सिंह टेकाम जी को धोखा दिया। उनको आपसी गुटबाजी में पद से हटवाया। इन सारे प्रपंचों से अाप ही सारे लड़ाई और घमासान के सूत्रधार हैं। कहा, और कांग्रेस इसी लड़ाई और टांग खींचाई में कांग्रेस जैसे पूरे देश में समाप्त हो रही है। वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी समाप्ति की ओर है।

भाजपा की टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस में घबराहट फैल गई है और इस दबाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी स्वीकार कर लिए हैं कि कांग्रेस में अंतर कलह बहुत ज्यादा बढ़ गई है और इसीलिए उन्होंने जगदलपुर के संकल्प शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि हमें आपसी लड़ाई छोड़कर भाजपा से लड़ना चाहिए। लेकिन भूपेश जी इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि कांग्रेस के अंतर कलह की मुख्य वजह वह स्वयं है। ढाई साल का वादा सिंहदेव जी से भूपेश ने तोड़ा। रूद्र ग्रुरु द्वारा जारी जल जीवन मिशन का टेंडर कमीशन के झगड़े के कारण भूपेश ने रद्द किया। प्रेम साय टेकाम और मोहन मरकाम को अपने अहम के कारण भूपेश ने पद से हटाया।इभूपेश जी कांग्रेस जैसे पूरे देश में अंतरकलह के कारण सिमट गई है 2023 में छत्तीसगढ़ में भी यही हाल होना है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : Congress News : चंद्रशेखर शुक्ला ने की ‘धरसींवा’ से MLA ‘टिकट’ की दावेदारी!