बस्तर में नहीं चल रहा संकल्प ऑपरेशन ? गृहमंत्री शर्मा का स्पष्टीकरण

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि समाचार माध्यमों में यह कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर

  • Written By:
  • Updated On - May 8, 2025 / 05:25 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि समाचार माध्यमों में यह कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर (Bijapur on Chhattisgarh Telangana border)में संकल्प नाम का अभियान चलाया जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि संकल्प नाम का अभियान पूरा हो गया है। अभियान में 22 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। ये सभी जानकारी गलत है। उन्होंने कहा,संकल्प नामक कोई नक्सल ऑपरेशन(Naxal operation) नहीं चलाया जा रहा है, ये भ्रामक है।

ऑपरेशन संकल्प का गृह मंत्री ने किया खंडन विजय शर्मा ने कहा, मैं इस बात का पूर्णत: खंडन करता हूं कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम चला रही है। इसके माध्यम से होने वाली बाकी बातों की जानकारी भी गलत है, इसमें जो 22 नक्सलियों के शव बरामद होने का आंकड़ा दिया गया है यह आंकड़ा भी सही नहीं है। आंकड़े से पृथक भी बहुत सारी बातें है।

कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन पूरी होने पर देंगे जानकारी

उन्होंने कहा, कर्रेगुट्टा की पहाड़ पर जो भी ऑपरेशन चलाया जा रहा है, इस ऑपरेशन को जवानों की भुजाओं की ताकत पर चलाया जा रहा है। ये जब पूरा हो जाएगा उसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। संकल्प नाम का कोई नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है। किसी भी सोर्स से ये जानकारी मिली तो इसे ना माने।

कई नक्सल ऑपरेशन चल रहे हैं

विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि इन सारी चीजों को छोड़कर नक्सली उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में कई आपरेशन चल रहे हैं, तो यह भी एक ऑपरेशन चल रहा है। जिसका संचालन विभिन्न हमारे सिक्योरिटी फोर्स जिसमें एसटीएफ, डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान मिलकर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रायपुर नगर निगम : आकाश तिवारी होंगे नये नेता प्रतिपक्ष