राहुल अब महिलाओं के साथ ‘पूर्वजों’ का भी अपमान करने लगे हैं ! रानी विभा देवब्रत सिंह का वार…VIDEO

खैरागढ़ के पूर्व विधायक व दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवब्रत सिंह (Rani Vibha Debabrata Singh) ने देश के पूर्वज राजाओं और उनके घराने पर की टिप्पणी की घोर निंदा की है।

  • Written By:
  • Updated On - April 28, 2024 / 07:28 PM IST

रायपुर। खैरागढ़ के पूर्व विधायक व दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवब्रत सिंह (Rani Vibha Debabrata Singh) ने देश के पूर्वज राजाओं और उनके घराने पर की टिप्पणी की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कांग्रेस के राहुल गांधी जी अब सारी हदों को तोड़ चुके हैं। वे पहले ही सनातन धर्म के शक्ति का उपहास और राम को काल्पनिक बनाने वाली पार्टी के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) महिलाओं के अपमान के साथ-साथ राजघरानों का अपमान कर रहे हैं। क्या उन्हें नहीं पता नहीं है कि तमाम राजघरानों ने अपनी संपत्ति देश को दान दिए हैं। जैसे की मेरे खैरागढ़ राज परिवार द्वारा दिए गए भू दान पर संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ बना है। जहां आज देश-विदेश के छात्र शिक्षा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा यह कहना कि राज परिवारों ने जमीनों पर कब्जा किया और परेशान किया, यह राहुल गांधी का बयान बहुत गलत है। शायद राहुल गांधी भूल गए हैं कि राजवाड़े परिवार ने भी किस तरह का बलिदान दिया है। ये हमारे ही देश के पूर्वजों का अपमान है।

यह भी पढ़ें : मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अब चेम्बर ऑफ कॉमर्स की पहल : व्यापारी संघ उत्पादों में देंगे छूट