एक दिन के लिए ‘कलेक्टर’ बने शैलेंद्र ध्रुव नहीं रहे! भूपेश ने किया Tweet

प्रोजेरिया की बीमारी से ग्रसित शैलेंद्र ध्रुव (Shailendra Dhruv suffering from progeria disease) को भूपेश ने उनकी इच्छा पूरी करने के लिए एक...

रायपुर। प्रोजेरिया की बीमारी से ग्रसित शैलेंद्र ध्रुव (Shailendra Dhruv suffering from progeria disease) को भूपेश ने उनकी इच्छा पूरी करने के लिए एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया है। लेकिन आज उनका निधन हो गया है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट (Chief Minister Bhupesh Baghel tweeted) कर दी।

लिखा सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे. गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें. घर वालों को हिम्मत मिले. ओम् शांति:।

यह भी पढ़ें : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर! 67 निरीक्षक-17 उप निरीक्षक बदले गए