तिरंगे की शान और देश भक्ति की बही लहर…किरणदेव ने ‘सुनाए’ CM विष्णुदेव का संदेश

सुकमा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

  • Written By:
  • Publish Date - August 15, 2024 / 08:39 PM IST

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि  किरण देव ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

  • -पूरी भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस
  • -शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित
  • -कदम-ताल मिलाते हुए परेड की टुकड़ियों का मार्च पास्ट रहा आकर्षण का केंद्र
  • -स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर दी शानदार प्रस्तुती
  • -पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 188 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

सुकमा, 15 अगस्त 2024/ सुकमा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day on Amrit Mahotsav) गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किरण देव (MLA Kiran Dev) ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुंमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कलेक्टर  हरिस. एस और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली।

  • कार्यक्रम में सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। राष्ट्रगान की धुन पर तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। समारोह में मुख्य अतिथि किरण देव ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

साथ ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सम्मानित किया गया। जिसमें परेड प्रदर्शन सीनियर विंग प्रथम स्थान सीआरपीएफ बटालियन, द्वितीय स्थान महिला पुलिस बल एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बल को मिला। परेड प्रदर्शन जुनियर विंग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान आईएमएसटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा को मिला। साथ ही समारोह में परेड की टुकड़ियों को शील्ड प्रदान किया गया।

  • इसके गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुती दी। मुख्य अतिथि किरण देव ने प्रस्तुति दे रहे आकार दिव्यांग संस्था के बच्चों की कार्यक्रम की सरहाना कर उनसे रूबरू होकर परिचय लिया। सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आकार दिव्यांग आवासीय विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान पोटाकेबिन बालाटिकरा छिंदगढ़ को मिला। साथ ही कन्या शिक्षा परिसर, सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा, आर.एम.एस.ए, एकलव्य सुकमा और एकलव्य छिन्दगढ़ के 400 विद्यार्थियों ने पीटी का सामूहिक प्रदर्शन किया।

साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 188 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में हरीश कवासी अध्यक्ष जिला पंचायत, जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा, आयती कलमू अध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा, रामा सोढ़ी जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे मनोज देव, हुंगा राम मरकाम, अरूण सिंह भदौरिया, पीलू राम यादव, करणदेव, कलेक्टर हरिस एस. पुलिस अधिक्षक किरण चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन, डीएफओ अशोक कुमार पटेल, अपर कलेक्टर गजेन्द्र ठाकुर, एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन निखिल राखेजा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मीडिया प्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : जब डिप्टी CM विजय शर्मा ‘प्रोटोकॉल तोड़कर’ दर्शक दीर्घा में लोगों से की मुलाकात!

यह भी पढ़ें :2014 से 2024 तक पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए ऐसे सेट किया भारत के विकास का एजेंडा

यह भी पढ़ें :रूसी राष्‍ट्रपत‍ि पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, भारत की वि‍कास यात्रा को सराहा