आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद, इधर खुद को एक जवान ने मारी गोली

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो

  • Written By:
  • Publish Date - October 19, 2024 / 07:57 PM IST

                दो घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट(Naxalites IED blast) किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो जवान शहीद(Two soldiers of Indo-Tibetan Border Police martyred) हो गए। इसके साथ ही दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। एंबुलेंस जिला अस्पताल से मौके पर रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आईईडी ब्लास्ट से आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के रहने वाले अमर पनवार और आंध्रप्रदेश के रहने वाले के. राजेश शहीद हुए हैं। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दोनों घायल जवानों के साथ हैलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान से लौट रही थी। यह जानकारी नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने दी। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल सर्च अभियान से लौट रही थी। उनके आने पर पूरे घटनाक्रम विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

  त्रिपुरा राईफल के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
  पहले दोस्तों से फोन पर बांटा था दर्द

कोरबा जिले में एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में एक त्रिपुरा रायफल्स के जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. शुक्रवार देर रात जवान ने ड्यूटी के दौरान यह घातक कदम उठाया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर एसईसीएल और त्रिपुरा रायफल्स के अधिकारी पहुंचे और कुसमुंडा थाना पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि जवान आजाद सिंह पारिवारिक विवाद से तनाव में थे। उनके साथियों ने मौत से पहले फोन पर बातचीत की थी, जिसमें जवान ने अपनी परेशानियों का जिक्र किया था। दोस्तों से बात करने के बाद जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।