मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए

  • Written By:
  • Publish Date - December 23, 2022 / 04:15 PM IST

बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटना सामने आई है। घटना स्थल से दो माओवादियों के शव और दो एसएलआर रायफल बरामद किया गया। मुठभेड़ में 01 महिला माओवादी सहित 02 माओवादियों को मार गिराने में पुलिस पार्टी को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार घटना स्थल से 02 एसएलआर, 01 नग मस्केट, बरामद हुआ है। सर्चिंग के दौरान टेकमेटा के जंगलों से 1 घायल माओवादी को भी पकड़ा गया। सुबह 7 बजे मुठभेड़ हुई। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का मामला। बीजापुर की DRG और महाराष्ट्र सी-60 की संयुक्त टीम नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र के टेकमेटा, बड़े काकलेर, छोटेकाकलेर एरिया में माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। बीजापुर पुलिस ने की आधिकारिक पुष्टि की है।