बीजेपी ने क्यों कहा-पूर्ववर्ती भूपेश ने बोया था गुंडाराज का बीज

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत तेज है। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों के लिए एक दूसरे पर

  • Written By:
  • Publish Date - October 18, 2024 / 08:12 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था (Law and order)को लेकर सियासत तेज है। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों के लिए एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा ने सूरजपुर हत्याकांड में कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी के बाद आज फिर एक बार सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर (cartoon poster)जारी कर कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर गुंडाराज के बीज बोने का आरोप लगाया है। भाजपा की तरफ से जारी पोस्टर में छत्तीसगढ़ के दो आम आदमी न्यूज पेपर पढ़ते आपस में कानून व्यवस्था को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं समाचार पत्र में कांग्रेस पार्टी के गुंडों पर साय सरकार के एक्शन की हेडलाइन लिखी नजर आ रही है। इस पोस्टर को जारी करते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ी में लिखा है कि प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राजकाबर कि अपराधी मन ऊपर नकेल कसत हे विष्णु सरकार