नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर बवाल, अश्लील लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया में नाराजगी; अरमान मलिक ने कहा– यह नया लो

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर कड़ी आलोचना की है। यूजर्स का कहना है कि गाने के शब्द और दृश्य बेहद भड़काऊ और आपत्तिजनक हैं।

  • Written By:
  • Updated On - March 16, 2026 / 11:07 PM IST

मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। यह गाना अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (KD: The Devil) से रिलीज हुआ है, जिसमें नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही इसके लिरिक्स (lyrics) और कोरियोग्राफी (choreography) को लेकर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है और इसे अश्लील बताया है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर कड़ी आलोचना की है। यूजर्स का कहना है कि गाने के शब्द और दृश्य बेहद भड़काऊ और आपत्तिजनक हैं। इसी विवाद के बीच मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और गाने के लिरिक्स को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए “नया लो” बताया।

यह गाना कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है और इसके रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां कुछ लोग नोरा फतेही के डांस और एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसके बोल और अंदाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच फिल्म के कलाकारों और निर्देशक प्रेम पर भी सोशल मीडिया में सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान नोरा फतेही ने फिल्म के लिए अपना समर्थन जताया और प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया था।

फिलहाल गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और कई लोग फिल्म इंडस्ट्री में गानों के कंटेंट और भाषा को लेकर नई चर्चा छेड़ रहे हैं।