महाशिवरात्रि 2026 में तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी का डांस हुआ वायरल

By : hashtagu, Last Updated : February 16, 2026 | 11:55 am

कोयंबटूर, तमिलनाडु। ईशा योग केंद्र (Isha Yoga Centre) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri Celebration) के भव्य आयोजन के दौरान बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां नजर आईं। धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म की अभिनेत्री सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया, केजीएफ (KGF) स्टार श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय ने सद्गुरु (Sadhguru) के सान्निध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम (Spiritual Event) में हिस्सा लिया। इस दौरान का डांस वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो गया।

महाशिवरात्रि के मौके पर ईशा योग केंद्र में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। इसी बीच कार्यक्रम में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया ने सारा अर्जुन और अन्य भक्तों के साथ जमकर डांस किया। एक वायरल क्लिप में तमन्ना ग्रुप के आगे खड़ी होकर पूरे उत्साह के साथ झूमती नजर आ रही हैं। उनके साथ सारा अर्जुन भी ताल से ताल मिलाती दिखीं।

एक अन्य वीडियो में सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी को भी डांस करते देखा गया। दोनों अभिनेत्रियां पारंपरिक माहौल में भक्ति संगीत की धुन पर थिरकती नजर आईं। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया।

महाशिवरात्रि का यह आयोजन हर साल ईशा फाउंडेशन द्वारा भव्य स्तर पर किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु और कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होती हैं। इस बार भी पूरी रात भक्ति, संगीत और ध्यान के कार्यक्रम चलते रहे। सितारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी के डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं।