CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, किसानों के लिए सस्ती बिजली से लेकर गेहूं खरीदी तक 10 अहम फैसले

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी छोटे और बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 9 मई कर दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ उठा सकें।

  • Written By:
  • Publish Date - April 25, 2026 / 05:23 PM IST

 भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) मोहन यादव (Mohan Yadav) ने शुक्रवार रात प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कृषि (Agriculture) और किसानों (Farmers) के कल्याण को लेकर कई बड़े फैसलों (Decisions) की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया और उनके हित में कई नई योजनाएं पेश कीं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पूरे प्रदेश में इस साल को “किसान वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी छोटे और बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 9 मई कर दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ उठा सकें।

सरकार ने गेहूं उपार्जन की व्यवस्था में भी बदलाव करते हुए अब सप्ताह में 6 दिन खरीदी करने का फैसला लिया है। इसके तहत शनिवार को भी खरीदी केंद्र खुले रहेंगे, जिससे किसानों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मात्र 5 रुपये में बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की। इसके अलावा बारिश के बाद सिंचाई के लिए दिन के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है।

भू-अर्जन को लेकर भी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेने की बात कही है, जिससे जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों को बेहतर लाभ मिल सके।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कृषि सुधारों और किसान कल्याण की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।