उज्जैन बोरवेल हादसा: 60 फीट गहराई में फंसा 3 साल का मासूम, कलेक्टर की निगरानी में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन
By : hashtagu, Last Updated : April 10, 2026 | 12:51 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 10, 2026 | 12:51 pm
उज्जैन (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बोरवेल (borewell) में गिर गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) लगातार जारी है। गुरुवार देर शाम खेलते समय बच्चा अचानक खुले बोरवेल में गिर गया और करीब 60 फीट गहराई में फंसा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। उज्जैन के कलेक्टर आईएएस रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उनके साथ एसडीएम बड़नगर, एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मौके पर मौजूद है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन के मुताबिक, बोरवेल पहले ढक्कन से बंद था, लेकिन भेड़ों के चरने के दौरान ढक्कन हट गया, जिससे यह हादसा हुआ। खेलते समय मासूम उसी खुले बोरवेल में गिर गया।
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के पास ही करीब 30 फीट गहरा समानांतर गड्ढा खोदना शुरू किया है। देर रात तक जेसीबी मशीनों और विशेषज्ञ टीमों की मदद से तेजी से खुदाई का काम जारी रहा।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हैं और बच्चे के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल बच्चे की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
#WATCH | Madhya Pradesh: Ujjain SP Pradeep Sharma says, “The efforts have been going on since the entire night. The NDRF and the SDRF are using a bore to put their equipment, camera lines, and oxygen lines down…” https://t.co/HxEZpSF6bc pic.twitter.com/SkZJ55HWje
— ANI (@ANI) April 10, 2026