मोनालिसा शादी विवाद: महेश्वर पहुंचे डायरेक्टर सनोज मिश्रा, बोले– PFI की साजिश और लव जिहाद एंगल की हो जांच

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा की शादी को साधारण अंतरधार्मिक विवाह के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन कई ऐसे पहलू हैं जिनकी गंभीर जांच होनी चाहिए।

  • Written By:
  • Publish Date - March 15, 2026 / 11:47 PM IST

महेश्वर (खरगोन), मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से जुड़ी वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले (Monalisa) की शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा रविवार को महेश्वर पहुंचे और मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मामला केवल एक सामान्य प्रेम विवाह (Love Marriage) नहीं बल्कि एक संभावित साजिश (Conspiracy) भी हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में पीएफआई (PFI) का एंगल सामने आ रहा है और इसके जरिए सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा की शादी को साधारण अंतरधार्मिक विवाह के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन कई ऐसे पहलू हैं जिनकी गंभीर जांच होनी चाहिए। उन्होंने इसे लव जिहाद से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे और उन्हें पूरे मामले की जानकारी देंगे। साथ ही इस विवाह से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी करेंगे।

सनोज मिश्रा ने केरल में हुई इस शादी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शादी के दौरान पुलिस सुरक्षा और बड़े स्तर पर आयोजन की बातें सामने आ रही हैं, उससे कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं। उनके मुताबिक यह मामला सामान्य नहीं लगता और इसकी पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सबके सामने आ सके।