उज्जैन, मध्य प्रदेश: रविवार, 8 मार्च, 2026 को उज्जैन में महाकाल के आंगन से शुरू हुई रंगपंचमी (Rangpanchami) के पर्व ने पूरे शहर को रंगों (Colors) से सराबोर कर दिया। उत्साह और बढ़ गया जब पारंपरिक गैर (Ger Procession) में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। गैर में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे, बाबा महाकाल का पूजन किया और ध्वज परिवर्तन (Flag Change) किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्र पूजन कर तलवार घुमाने की कला (Sword Performance) का भी प्रदर्शन किया।
होली पर उज्जैन में पारंपरिक महाकाल गैर, छड़ी मार गैर और धोबी समाज की गैर निकलती हैं। इस बार शासन द्वारा संतराम सिंधी कॉलोनी से भी गैर निकाली गई, जो टॉवर तक पहुंची। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने रथ में सवार होकर आयोजन में शामिल हुए, जिससे बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आए और आतिशबाजी की। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर मिली।
मुख्यमंत्री के टॉवर पर मुख्य आयोजन में शामिल होने से पूरा शहर उमड़ पड़ा और जनता ने जमकर रंगपंचमी का त्योहार मनाया। शहर के लोग, झांकियां और ढोल‑ताशे के साथ इस पारंपरिक उत्सव का आनंद लेते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री का शस्त्र प्रदर्शन और गैर में भागीदारी पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
आज रंग पंचमी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में ध्वजा एवं अखाड़ों के शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया।
इससे पूर्व बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि… pic.twitter.com/ONKyIy78cn
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 8, 2026
