मुंबई, महाराष्ट्र: मशहूर पार्श्व गायिका Asha Bhosle को अचानक हार्ट अटैक (Cardiac Arrest) आने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज (Emergency Medical Services) यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उन्हें जरूरी चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।