ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिखाता है कि कैसे हाथियों का झुंड अपने बच्चों की देखभाल करता है और एक-दूसरे की मदद करता है।
यह 17 सेकंड का वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया है। इसमें एक हाथी का बच्चा सड़क किनारे फंसा हुआ दिखता है और खुद को ऊपर नहीं चढ़ा पा रहा होता है। तभी मां हाथी और एक अन्य हाथी मिलकर उसकी मदद करते हैं और उसे धीरे-धीरे धक्का देकर ऊपर चढ़ा देते हैं।
That mother calf duo. Nobody should leave behind. pic.twitter.com/uX7Uo1FnLX
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 16, 2025
परवीन कासवान ने वीडियो को कैप्शन दिया, “वो मां और बच्चा… किसी को पीछे नहीं छोड़ते।” वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग दूरी पर खड़े होकर शांतिपूर्वक झुंड के गुजरने का इंतज़ार कर रहे हैं।
यह दृश्य सिर्फ एक बचाव नहीं, बल्कि हाथियों के सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण भी है। हाथियों में ऐसी प्रवृत्ति आम है, जहां मां के साथ-साथ पूरी herd बच्चे की परवरिश और सुरक्षा में सहयोग करती है।
