कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना (Prayer) की। अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक (Central Observer) के रूप में कोलकाता पहुंचे। मंदिर में पूजा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की भी मौजूदगी रही। अमित शाह के दौरे को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
इस बीच भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे थे कि 4 मई के बाद अमित शाह या कोई भी केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल नहीं आ पाएगा, उनका दावा पूरी तरह गलत साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि आज अमित शाह खुद यहां पहुंचे हैं और जो लोग ऐसी बातें कर रहे थे, वे अब घर में बैठे हैं।
राहुल सिन्हा ने आगे कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का फैसला किया जाएगा और शाम 6 बजे तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। भाजपा के अंदर विधायक दल के नेता को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं और अब सभी की नजरें शाम तक होने वाले फैसले पर टिकी हैं।