मुंबई, 4 दिसंबर 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 11 दिन बाद, भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को अपना नेता चुन लिया है। इस फैसले के बाद, अब महायुति (भा.ज.पा.-शिवसेना शिंदे-NCP) के विधायकों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी की सहमति से मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम तय होंगे। इसके बाद, ये नेता राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Devendra Fadnavis unanimously elected as the Leader of Maharashtra BJP Legislative Party. pic.twitter.com/015hrTDxtn
— ANI (@ANI) December 4, 2024
चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि पंकजा मुंडे ने इसका समर्थन किया। भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे।
शपथ ग्रहण कल (5 दिसंबर) को आजाद मैदान में होगा, जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, जबकि दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम भी तय होंगे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मंत्रिमंडल में कितने मंत्री शपथ लेंगे।
चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि पंकजा मुंडे ने इसका समर्थन किया। भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे।
संभावित मंत्रियों की सूची में ये नेता हो सकते हैं शामिल:
शिवसेना से:
NCP से:
भा.ज.पा. से:
महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जिसमें भाजपा को 19, NCP को 7, और शिवसेना शिंदे गुट को 5 मंत्री पद मिल सकते हैं।