रायपुर में 6 घंटे पानी सप्लाई बंद, 11 टंकियों से शाम को नहीं मिलेगा जल

By : hashtagu, Last Updated : April 10, 2026 | 1:04 pm

रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर में आज शाम 6 घंटे तक पानी सप्लाई (water supply) प्रभावित रहेगी। नगर निगम के 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की क्लीयर वाटर डीआई पाइपलाइन (pipeline) में लीकेज मरम्मत (leakage repair) के चलते शटडाउन (shutdown) लिया जा रहा है। यह मरम्मत कार्य पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाना क्षेत्र में किया जाएगा।

इस मरम्मत के कारण 150 एमएलडी प्लांट से जुड़े 11 जलागारों में आज शाम पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी और जोरा शामिल हैं।

हालांकि नगर निगम के अनुसार सुबह इन इलाकों में पानी की सप्लाई जारी रहेगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 11 अप्रैल से पानी सप्लाई फिर सामान्य कर दी जाएगी।

गर्मी के मौसम में पहले से ही पानी की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह अस्थायी कटौती परेशानी बढ़ा सकती है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह काम जरूरी है ताकि आगे कोई बड़ी दिक्कत न हो।