बाघ के 5 शिकारी गिरफ्तार!, टुकड़ों में मिली खाल

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर वन विभाग के अधिकारियों ने दबिश देकर बाघ की खाल (Tiger skin) के साथ 5 शिकारियों को गिरफ्तार (5 Poachers Arrested)

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर वन विभाग के अधिकारियों ने दबिश देकर बाघ की खाल (Tiger skin) के साथ 5 शिकारियों को गिरफ्तार (5 Poachers Arrested) किया है। इनके पास से भारी संख्या में तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों के अंगों के अवशेष मिले हैं।

एक भरमार बंदूक और शिकार के कई सामान जप्त किए हैं। खुडु पानी उड़ीसा के बदन मांझी मुख्य आरोपी के साथ 5 शिकारी गिरफ्तार एक हिरासत में लिया है। उदंती के वन अधिकारियों ने उड़ीसा वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से मारा छापा था। उन्हें सूचना मिली रही थी, काफी दिनों से बाघ के शिकार किए जा रहे हैं। जिस पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : असम के मुख्यमंत्री की भोपाल में शिवराज से मुलाकात