CM ‘विष्णुदेव साय और अरुण साव’ का जगदलपुर में स्वागत! जनप्रतिनिधियों और अफसरों से चर्चा

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

  • Written By:
  • Updated On - January 6, 2024 / 05:30 PM IST

जगदलपुर। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री अरुण साव एवं रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर (Jagdalpur) पहुंचे।

  • इस दौरान एयरपोर्ट में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी जितेन्द्र मीणा, मुख्य वन संरक्षक द्वय गुप्ता एवं दुग्गा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से किया आत्मीय स्वागत

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : CM विष्णुदेव साय के साथ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की मंत्रणा! भर्ती और अधोसंरचना विकास पर चर्चा