रायगढ़ भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा, प्रदेश नेतृत्व ने दी मंजूरी

भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन नियुक्तियों में संगठन को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

  • Written By:
  • Publish Date - August 10, 2025 / 07:08 PM IST

रायपुर/रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने रायगढ़ जिले (Raigarh district) के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय और रायगढ़ जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान की मंजूरी के बाद की गई हैं।

भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन नियुक्तियों में संगठन को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश और जिला नेतृत्व की सहमति के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगी है।

नई टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएगी।