ENGU19 vs INDU19 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, हरारे में रचा इतिहास, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है और वैभव सूर्यवंशी का नाम अब रिकॉर्ड बुक में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।

  • Written By:
  • Publish Date - February 6, 2026 / 04:35 PM IST

हरारे (जिम्बाब्वे): बड़े खिलाड़ी बड़े मंच पर ही चमकते हैं (Big stage performance) और भारतीय अंडर-19 (Under-19) टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इसे सच साबित कर दिया। शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (Under-19 World Cup Final) में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने ऐतिहासिक (historic) पारी खेलते हुए ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record) बना दिया, जो टूर्नामेंट के 37 साल के इतिहास में कभी नहीं बना था।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में संयम दिखाया, लेकिन सेट होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला बोला। शतक पूरा करने के बाद उनका आक्रामक अंदाज और खतरनाक हो गया। वैभव ने जमीन पर कम और हवा में ज्यादा शॉट लगाए, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए।

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले जूनियर वर्ल्ड कप में खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल भी ऐसा कारनामा नहीं कर सके थे।

वैभव की इस पारी ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी और हरारे का मैदान उनके नाम हो गया। उनकी बल्लेबाजी के दौरान पूरा क्रिकेट जगत वैभव सूर्यवंशी के इर्द-गिर्द सिमटा नजर आया। इस पारी के साथ ही वैभव ने खुद को भविष्य का बड़ा सुपरस्टार साबित कर दिया है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है और वैभव सूर्यवंशी का नाम अब रिकॉर्ड बुक में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।