संजय की ‘तरकश’ से निकले सियासी बाण! भूपेश के ‘रायबरेली चुनावी रथ’ पर तीखों सवालों की बौछार…

By : madhukar dubey, Last Updated : May 12, 2024 | 7:33 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव की तपिश भले ही शांत हो गई हो, लेकिन यहां से उठने वालीं चिंगारी देश में भी फैलने लगी है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आक्रामक अंदाज में सियासी तौर पर दो-दो हाथ करने के मूड में हैं। इधर बीच उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) को चुनावी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

जिसे लेकर भाजपा के सियासी महारथियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और BJP प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव (BJP State General Secretary Sanjay Srivastava) अपने सियासी सवालों के बाणों के जरिए भूपेश के चुनावी प्रचार के रथ को भेदने में लगे हैं। ताकि वे अपने कार्यकाल के दौरान अपने भूपेश माडल का शिगूफा न छोड़ सकें।

  • अगर छोड़ें तो भाजपा यहां संजय श्रीवास्तव के जरिए उनके रायबरेली मिशन की गाड़ी के पहिए को पंचर कर दें। आइए जानते हैं कि संजय श्रीवास्तव ने कैसे भूपेश के बहाने पूरी कांग्रेस पार्टी की नीतियों और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को घेर रहे हैं। वैसे अब रोचक अंदाज और में चुनावी के चार चरणों की चक्रव्यूह ही बची है। ऐसे में बयानों के जरिए जुबानी जंग सियासी माहौल पैदा करने में कितनी कारगर साबित होगी ये तो आने वाला 4 जून का वक्त ही बताएगा।

भूपेश और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखाधड़ी की

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायबरेली चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा छत्तीसगढ़ में वादों के आधार पर भूपेश बघेल की सरकार बनी थी। लेकिन प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी हुई। जिसका खामियाजा कांग्रेस को हार के तौर पर भुगतना पड़ा। निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी बदल बदल कर सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल का ढिंढोरा पीटने वाले, क्या भूपेश मॉडल का प्रकटीकरण रायबरेली में करेंगे।

राधिका खेड़ा काे लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार को घेरा

राधिका खेड़ा और अर्चना गौतम को लेकर बोले प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राधिका खेड़ा से पहले अर्चना गौतम के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया था। लड़की हूं लड़ सकती हूं, अब वह जज्बा और ताकत है क्या?। अपने ही पार्टी की महिलाओं को न्याय नहीं दिला पाए। क्या आज कांग्रेस पार्टी में थोड़ी भी नैतिकता है कि वह इस नारे को दोहराएं।

जब खुद की परियों के लोगों के साथ न्याय नहीं तो रायबरेली के लोगों के साथ क्या न्याय करेंगे,कांग्रेस पार्टी के सदस्य जब पार्टी छोड़ते हैं तो उन्हें दरकिनार किया जाता है।

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बंद कमरे में चर्चा करती है सैम पित्रोदा ने इस बयान को सार्वजनिक किया कुछ बयानों पर यह चुप्पी साथ लेते हैं। दुर्भाग्य की बात है, कांग्रेसी जब बगावत पर उतर आते हैं तो कांग्रेस पार्टी करने काट लेती हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का बयान

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने अपना परिणाम बता दिया है,पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा 400 पर के आंकड़े को पार करेगी। इंडी गठबंधन का प्रयास रहा कि कैसे बीजेपी को रोका जाए।कांग्रेस आवरण बना रही है कि लोगों को भ्रमित कैसे किया जाए। आरक्षित वर्ग के मन में भय पैदा करने का काम कांग्रेस करती है। कांग्रेस पार्टी संविधान पर हमला कर रही है,भ्रम पैदा करने का विषय है।

  • संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदू की आस्था के साथ खिलवाड़ कांग्रेस ने हमेशा से किया है अगर कही कांग्रेस और इंडी गठबंधन आता है, तो भी इसका शुद्धिकरण किया जाएगा। कांग्रेस के न्याय पत्र में भ्रम फैलाने का काम और और सांप्रदायिकता का काम कांग्रेस कर रही है। लोकतंत्र में जीत हार लगी रहती है। लेकिन जीतने के लिए गलत वादों का उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :‘टिंकू’ की पेटिंग पर PM मोदी ने भेजी चिट्ठी! CM विष्णुदेव ने दी खबर….. इसके बहाने ‘समझिए’ मोदी मैजिक

यह भी पढ़ें :मदर्स डे : CM विष्णुदेव बोले, जहां ‘हूं’ मां की वजह से ही हूं! विजय शर्मा और बृजमोहन ने बताए दिल को छूने वाली मां से जुड़ी कहानियां

यह भी पढ़ें :CBI जांच पर अब ‘PSC भर्ती’ को लेकर ‘सियासी’ नूराकुश्ती ! BJP-कांग्रेस में ‘छिड़ी’ जुबानी जंग