X स्टोरी : विष्णुदेव साय ने असम ‘CM हेमंत बिस्वा’ की स्पीच पर क्या लिखे चंद शब्द…

By : madhukar dubey, Last Updated : May 12, 2024 | 9:50 pm

रायपुर। ओडिशा में लोकसभा चुनाव की जंग छिड़ी है। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) सहित भाजपा के कई सियासी महारथी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा भी अपने भाषणों के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं, ताकि मोदी की लहर को और भी प्रचंड किया जा सके। ऐसे में उन्होंने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के माडल की बात हेमंत बिस्वा (Hemant Biswa) ने जनसभा में कही। साथ नवीन पटनायक की सरकार पर हमला बोलते हुए ओडिशा में डबल इंजन सरकार के फायदे भी गिनाए।

जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स एकाउंट पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, हमारा यह सौभाग्य है कि ‘मोदी की गारंटी’ को अच्छी नीयत के साथ पूरा करते रहने के कारण छत्तीसगढ़ आज भरोसे का पर्याय बन गया है। प्रदेश में पिछली सरकार ने भरोसे का जो संकट पैदा किया था, उससे उबर कर छत्तीसगढ़ ने विश्वास की एक नयी कहानी लिखी है।

  • निस्संदेह आपकी शुभकामना से प्रदेश में विश्वास और विकास की यह डोर और अधिक मजबूत होगी। पुनः धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM अरुण साव ने बताए क्यों जीत रहे 11 लोस की सीटें!

यह भी पढ़ें : मदर्स डे : CM विष्णुदेव बोले, जहां ‘हूं’ मां की वजह से ही हूं! विजय शर्मा और बृजमोहन ने बताए दिल को छूने वाली मां से जुड़ी कहानियां

यह भी पढ़ें :‘टिंकू’ की पेटिंग पर PM मोदी ने भेजी चिट्ठी! CM विष्णुदेव ने दी खबर….. इसके बहाने ‘समझिए’ मोदी मैजिक