बगिया: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर अपने गृह निवास बगिया पहुंचे, जहां बगिया हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने बगिया स्थित बालक छात्रावास में अपना जन्मदिन बच्चों के साथ बड़ी सादगी से मनाया. उन्होंने छात्रावास में बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से केक खिलाया और चॉकलेट बांटी.
इस दौरान सीएम साय ने बच्चों से बातचीत की… उनकी पढ़ाई और भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भी दिए. यह आयोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत न्योता भोज कार्यक्रम का हिस्सा था, जहां सीएम ने बच्चों के साथ भोजन साझा किया और उन्हें प्रेरित किया.
नौनिहालों के साथ जन्मदिन के यादगार पल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का नौनिहालों के प्रति स्नेह किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस बार भी उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच सादगी और अपनत्व के साथ मनाया।
मुख्यमंत्री जी ने नन्हे-मुन्नों के साथ केक काटकर खुशियाँ बाँटी, उन्हें… pic.twitter.com/k9KXfJ6Mbb— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 21, 2026
इसके बाद मुख्यमंत्री दोकड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ का विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंदिर दर्शन के बाद साय बगिया के प्राथमिक स्कूल पहुंचे, जहां से उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी. स्कूल पहुंचकर उन्होंने पुराने दिनों को याद किया और शिक्षकों व ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया स्थित निवास पर श्री सत्यनारायण भगवान की विधिवत पूजा अर्चना कर व्रत कथा का श्रवण किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/zW6IbocPAu
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 21, 2026
इसके बाद मुख्यमंत्री अपने बगिया स्थित निवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया. इसके बाद सीएम सत्यनारायण कथा में शामिल हुए और भक्ति भाव से प्रार्थना की. इसके बाद परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर उनकी पत्नी कौशल्या साय, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.