मुख्यमंत्री साय के दिल्ली उड़ते ही कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

 छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे को भी मंत्रिमंडल विस्तार की नजरों से

  • Written By:
  • Updated On - March 17, 2025 / 03:18 PM IST

 रायपुर / छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(Chief Minister Vishnudev Sai) के दिल्ली दौरे को भी मंत्रिमंडल विस्तार की नजरों से देखा जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ने ये कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। दिल्ली दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री से एयरपोर्ट पर मीडिया ने बात की। मंत्रिमंडल विस्तार(cabinet expansion) को लेकर हो रहे इंतजार को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, … जल्दी होगा, इंतजार करिए।

इससे पहले चर्चाएं तेज है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं।  बता दें कि छत्तीसगढ़ में हरियाणा मॉडल पर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा है। ऐसे में तीन पदों पर नये मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। दिल्ली दौरे पर आज और कल मुख्यमंत्री के दिल्ली में कई कार्यक्रम है।

 कांग्रेस ने कसा तंज

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का बयान आया है। धनेंद्र साहू ने कहा है कि बीजेपी की सरकार बने डेढ़ साल हो गए है, इनके मंत्रिमंडल के पद रिक्त पड़े है। मुख्यमंत्री दिल्ली जाते रहते हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं कर पा रहे है।इनके शासन के मंत्री को ही अनुशासनहीनता का नोटिस दिया गया है। दो के साथ एक और पद रिक्त हो सकता है। धनेंद्र साहू ने कहा कि हर मंत्रियों के बीच लड़ाई नज़र आ रही है। कोरबा की घटना बड़ा प्रमाण है, गुटबाज़ी चरम पर है। विस्फोटक स्थिति पार्टी में बने इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र : सदन में मतांतरण के मुद्दे पर घिरी सरकार