सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही सरकार: सीएम विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता (Transparency), जवाबदेही (Accountability) और डिजिटल (Digital) प्रणाली को बढ़ावा दिया है।

  • Written By:
  • Publish Date - June 30, 2026 / 07:51 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा है कि राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता (Transparency), जवाबदेही (Accountability) और डिजिटल (Digital) प्रणाली को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि आज मंत्रालय की फाइलों से लेकर टेंडर (Tender) प्रक्रिया तक का काम डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेही सुनिश्चित करना और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना है। सरकार सुशासन को मजबूत बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।