रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन में बोले सीएम विष्णु देव साय, सांस्कृतिक धरोहरों को पर्यटन से जोड़कर बढ़ाएगी सरकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल प्राकृतिक संसाधनों के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, कला, आस्था और गौरवशाली इतिहास के कारण भी देश और दुनिया में अलग पहचान रखता है।

  • Written By:
  • Publish Date - June 30, 2026 / 07:48 PM IST

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सरगुजा जिले के ऐतिहासिक रामगढ़ में आयोजित रामगढ़ महोत्सव-2026 (Ramgarh Mahotsava 2026) के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामगढ़ छत्तीसगढ़ की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक (Cultural), ऐतिहासिक (Historical) और पुरातात्विक (Archaeological) विरासत का जीवंत प्रतीक है, जिसे संरक्षित और विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल प्राकृतिक संसाधनों के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, कला, आस्था और गौरवशाली इतिहास के कारण भी देश और दुनिया में अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जैसी ऐतिहासिक धरोहरें राज्य की सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुरातात्विक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इन स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को करीब से जान सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार का उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उन्हें विकास और आर्थिक गतिविधियों से भी जोड़ना है।