राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी छत्तीसगढ़ की विरासत, ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव का विषय है

  • Written By:
  • Publish Date - July 20, 2026 / 03:58 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि निर्देशक भारतबाला गणपति की इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की अनुपम आस्था को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान प्रदान करेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत छत्तीसगढ़ की अमूल्य पहचान है। इस विषय पर बनी फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को देशभर में नई पहचान दिलाने का कार्य करेगा। उन्होंने फिल्म के निर्देशक भारतबाला गणपति और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।