छत्तीसगढ़ में 129 पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला, 37 ASP और 92 DSP को नई जिम्मेदारी, कई जिलों में बदला पुलिस नेतृत्व

जारी आदेश के अनुसार ओ.पी. शर्मा, जो अब तक सेनानी 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Written By:
  • Publish Date - July 20, 2026 / 03:48 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में प्रशासनिक (Administrative) आधार पर बड़ा फेरबदल (Major Reshuffle) करते हुए 129 पुलिस अधिकारियों का तबादला (Transfer) कर दिया है। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार 37 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना (Posting) दी गई है। इस तबादला सूची के बाद राज्य के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में पुलिस नेतृत्व बदल गया है।

जारी आदेश के अनुसार ओ.पी. शर्मा, जो अब तक सेनानी 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेन्द्र प्रसाद भैया, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट बनाया गया है। संतोष महतो को सेनानी 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर की कमान दी गई है। सुखनंदन राठौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर, जगदलपुर भेजा गया है। वहीं शोभराज अग्रवाल को माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग बनाया गया है। राम कुमार बर्मन, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा में पदस्थ थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है। गायत्री सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ, पुलिस मुख्यालय रायपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुप्रतिभा तिवारी (बिलासपुर), उमेश कुमार कश्यप (पुलिस मुख्यालय), चंद्रकांत गवर्ना (बालोद), रितेश चौधरी (सरगुजा), खोमन लाल सिन्हा (बलौदाबाजार) सहित कई अन्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। स्नेहिल साहू, जो अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ़ में पदस्थ थे, उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रायपुर नगरीय बनाया गया है। देवांश सिंह राठौर को सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग भेजा गया है। निशांत पाठक को नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई, जिला दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिलेश्वर प्रसाद यादव को नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, जिला बिलासपुर नियुक्त किया गया है। परमेश्वर तिलकवार को नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, जिला बिलासपुर बनाया गया है। राहुल कुमार उईके को नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ पदस्थ किया गया है।

आदेश के अनुसार कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नक्सल प्रभावित जिलों सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में ऑप्स और डीआरजी में पदस्थ कई उप पुलिस अधीक्षकों को भी मैदानी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग का यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।