कांग्रेस ने गरीबों को ‘केवल’ वोट बैंक समझा! OP चौधरी ने कहा-बस्तर में ‘खत्म’ होगा नक्सल

By : hashtagu, Last Updated : May 29, 2024 | 8:31 pm

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मीडिया (Finance Minister OP Choudhary Media) से चर्चा के दौरान कहा माओवाद पर नियंत्रण के लिए विष्णु देव साय सरकार की नीति और नीयत साफ है। बस्तर में अमन-चैन और बस्तर के विकास हेतु सरकार नई योजनाएं बना रही। जिसके जरिए बस्तर का बहुआयामी विकास संभव हो पाएगा।

  • राजधानी निवास कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए चौधरी ने कहा कि नक्सल क्षेत्र बस्तर में विकास (Development in Naxal area Bastar) के एक अध्याय की शुरूआत हो चुकी है। बस्तर का सर्वागींण विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की सोच के साथ सरकार काम कर रही है।सही कार्य में सहयोग करने की बजाय कांग्रेस द्वारा की जारी राजनीति को उन्होंने प्रदेश के विकास में बाधक बताया।
  • एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेस सरकार की तुलना में पारदर्शिता के साथ अधिक भर्तियां होंगी। भर्तियों से जुड़े विभाग तैयारियों में जुटे है। कांग्रेस सरकार के 5 सालो के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हुए अन्याय और धोखे का दौर समाप्त होगा। कांग्रेस सरकार के दौरान भर्तियां रुकी हुई थी। भर्तियों में भ्रष्टाचार और माफिया राज चला। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस ने गरीबों को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। पिछले 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
  • एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में कहा कि वे भले व्यक्ति हैं, लेकिन गांधी परिवार के कुचक्र में फंस गए हैं। रिमोट से चलने के बजाय अब देश की जनता को ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो पाकिस्तान सहित सीमा पार आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दे सके। यही वजह है कि जनता-जनार्दन मोदी जी को पूर्ण बहुमत से आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़ें : केदार कश्यप ने कहा-BJP होगी 400 पार! तब कांग्रेस नए जुमले तैयार करेगी…नक्सल पर दीपक बैज को दी नसीहत

यह भी पढ़ें : तगड़ी कार्रवाई से बौखलाए ‘नक्सलियों’ ने लगाए पोस्टर बैनर! इधर लोन वर्राटू के तहत 10 का आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ें :अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना ने यूएन शांति अभियानों में 2.87 लाख सैनिकों की सेवाएं उपलब्ध कराई