छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा, पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आयोग साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण (Evidence-based Policy Making) को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा।

  • Written By:
  • Publish Date - March 5, 2026 / 08:20 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने गुरुवार को राज्य नीति आयोग (State Policy Commission) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के विकास से जुड़े दीर्घकालिक विजन (Long-term Vision) को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आयोग साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण (Evidence-based Policy Making) को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। इससे शासन की योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी और प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा, जो भविष्य की विकास रणनीतियों को मजबूत बनाने और राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा।