शहीद संजय यादव का बलिदान ‘छत्तीसगढ़’ के इतिहास में अमिट रहेगा-विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के टिकरापारा स्थित संजय नगर के शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद संजय यादव

  • Written By:
  • Updated On - August 23, 2024 / 08:50 PM IST

  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद संजय यादव की प्रतिमा का अनावरण

रायपुर, 23 अगस्त 2024/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने रायपुर के टिकरापारा स्थित संजय नगर के शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद संजय यादव की प्रतिमा का अनावरण (Unveiling of the statue of martyr Sanjay Yadav) किया।

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद संजय यादव का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमिट रहेगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले का एहसान हम सभी पर है। उन्होंने कहा कि शहीद संजय यादव के परिवारजनों की बेहतर शिक्षा-दीक्षा के परिणामस्वरूप ही वे जीवन के सर्वाेच्च बलिदान देने के लिए आगे बढ़े।

पमुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार उन सभी शहीदों का स्मारक बनवाएगी, जिन्होंने अपने जीवन को लोकतंत्र और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

  • गौरतलब है कि शहीद प्रधान आरक्षक श्री संजय यादव का जन्म 21 मार्च 1974 को जिला रायपुर के टिकरापारा, में हुआ। उनकी माता का नाम श्रीमती श्यामा बाई यादव और पिता का नाम श्री बरातु राम यादव है। बचपन से ही मेधावी और अनुशासित छात्र संजय यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा टिकरापारा के नुतन शासकीय स्कूल और खालसा स्कूल, रायपुर से प्राप्त की।

संजय यादव ने 04 सितंबर 1998 को रायपुर नगर सेवा में भर्ती होकर 07 वर्षों तक सेवा दी। 2005 में वे जिला राजनांदगांव में जीडी आरक्षक के पद पर भर्ती हुए और पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ दीं। 2008 में उनके उत्कृष्ठ कार्य और नक्सली नेटवर्क को तोड़ने के कारण उन्हें आउट ऑफ प्रमोशन देकर प्रधान आरक्षक के पद पर प्रमोट किया गया।

  • 12 जुलाई 2009 को शहीद संजय यादव ने राजनांदगांव क्षेत्र के मदनवाड़ा थाना मोहला के अंतर्गत कोरकटटी में नक्सली मुठभेड़ के दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद श्री विनोद चौबे के साथ अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : पौधरोपण में अनियमितताएं ! संबंधित अधिकारियों से 9.90 लाख रुपये की वसूली

यह भी पढ़ें : शासन की ‘जनकल्याणकारी योजनाओं’ का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो-प्रभारी मंत्री देवांगन

यह भी पढ़ें : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित

यह भी पढ़ें : Raipur : श्री कृष्ण जन्माष्टी पर दही हांडी महोत्सव का CM विष्णुदेव को मिला न्यौता!

यह भी पढ़ें : BJP ने कार्टून Poster से छेड़े ‘MLA देवेंद्र यादव के कारनामों’ का सियासी तार! अमित चिमनानी का ‘कांग्रेस’ के बहाने तंज

यह भी पढ़ें :राजेश मूणत का वार : मेयर ‘ढेबर’ रूस में मेट्रो के लिए ‘नहीं’ कर सकते करार…मास्को दौरा खुद के खर्च पर…यह चुनावी सब्जबाग

यह भी पढ़ें :Press conference : 5 साल में 50 हजार करोड़ ‘भूपेश’ ने लूटे! जिन्हें जांच एजेंसियों ने ‘पोलिटिकल मास्टर’ कहा है-भाजपा