लौट रहे जवानों पर नक्सली हमला! जवाबी गोलीबारी में 1 माओवादी ढेर

अबूझमाड़ जंगल कल जवानों और मुठभेड़ के बीच चले मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों पर फिर बौखलाए

  • Written By:
  • Updated On - May 24, 2024 / 01:53 PM IST

नारायणपुर। अबूझमाड़ जंगल (Abujhmad Forest) कल जवानों और मुठभेड़ के बीच चले मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों पर फिर बौखलाए नक्सलियों ने फिर हमला कर दिया। जवाबी गोलीबारी में एक और नक्सली के ढेर (Another Naxalite killed) होने की सूचना मिल रही है, वैसे इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार आज जब पुलिस पार्टी वापस मुख्यालय लौट रही थी तभी रास्ते में एक बार फिर से नक्सलियों ने उन्हें घेरने की कोशिश की और उनपर फायरिंग खोल दिया। इस मुठभेड़ में में भी पुलिस को सफलता हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें : विशेषज्ञों ने कैंसर की दवा ओलापरीब को वापस लेने के लिए डीसीजीआई का किया समर्थन