सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में.....

  • Written By:
  • Publish Date - June 5, 2023 / 10:21 PM IST

छत्तीसगढ़। रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक (Facebook up to 10 million people) , इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा।

गौरतलब है इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जिसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। रामायण महोत्सव के आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी काफी चर्चा में रहा। आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव का हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा।

यह भी पढ़ें : अनाथ मासूमों को यातना देने वाली दत्तक ग्रहण केंद्र की मैनेजर गिरफ्तार!