जब CM भूपेश ने खुद पढ़कर सुनाई विकास कार्यों की सौगातों की लिस्ट, देखें VIDEO

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले में खल्लारी विधानसभा के लिए ग्राम बगारपाली में भेंट-मुलाकात दौरान विकास का पिटारा खोला। उन्होंने खुद वहां के सम्पर्क मार्गों और पुल-पुलिया के प्रशासकीय स्वीकृत को पढ़ना शुरू किया।

  • Written By:
  • Updated On - December 14, 2022 / 09:28 PM IST

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले में खल्लारी विधानसभा के लिए ग्राम बगारपाली में भेंट-मुलाकात दौरान विकास का पिटारा खोला। उन्होंने खुद वहां के सम्पर्क मार्गों और पुल-पुलिया के प्रशासकीय स्वीकृत को पढ़ना शुरू किया। इस दौरान वहां जुटी जनता ने बड़े ही जोश और उमंग के साथ उनके विकास की घोषणाओं का स्वागत किया। कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं।

लोग कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की तारिफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्हें यह अहसास है कि दोबारा फिर से कांग्रेस की ही सरकार बने। क्योंकि भाजपा के मंत्री और विधायकों ने जमकर 15 सालों तक गरीबों के खून-पसीने की कमाई को लूटा था। कहा कि वैसे अब इससे हमारा छत्तीसगढ़ उबर चुका है। आने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। सीएम ने क्षेत्रवासियों को दीं विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दी।