राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, बोले- रावण ने सिर्फ सीता का हरण किया था, यहां करोड़ों हिंदुओं की आस्था लूटी गई

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम मंदिर में दान पात्र से चोरी करने वालों ने केवल पैसे नहीं चुराए, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास को भी चोट पहुंचाई है।

  • Written By:
  • Publish Date - June 27, 2026 / 05:27 PM IST

छतरपुर (मध्य प्रदेश): बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर (Peethadhishwar) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या राम मंदिर (Ram Temple) में चढ़ावे (Donation) की कथित चोरी (Theft) के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रावण ने केवल माता सीता का हरण किया था, लेकिन राम मंदिर में हुई इस घटना से करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंची है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम मंदिर में दान पात्र से चोरी करने वालों ने केवल पैसे नहीं चुराए, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास को भी चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ है और ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब जांच पूरी निष्पक्षता से होनी चाहिए और जो भी दोषी हों, उन्हें कानून के तहत कठोर दंड मिलना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच आगे बढ़ने पर और भी तथ्य सामने आएंगे।

गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है। अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियों ने करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में दान की गिनती और प्रबंधन से जुड़े स्तर पर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान ने इस मामले को लेकर बहस को और तेज कर दिया है।