राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले सोनू सूद, कहा- बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, सब ठीक हो जाएगा

रायपुर पहुंचे सोनू सूद से जब मीडिया ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित गबन और चोरी के मामले पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा।"

  • Written By:
  • Publish Date - June 27, 2026 / 05:25 PM IST

रायपुर (छत्तीसगढ़): अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने अयोध्या राम मंदिर (Ram Temple) में श्रद्धालुओं के चढ़ावे (Donation) की कथित चोरी (Theft) के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण (Unfortunate) बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

रायपुर पहुंचे सोनू सूद से जब मीडिया ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित गबन और चोरी के मामले पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा।”

सोनू सूद ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा उनके लिए एक खास जगह रहा है। यहां उनकी टीम लगातार अच्छा काम कर रही है और कोशिश है कि जल्द ही यहां एक बड़ा अभियान शुरू किया जाए, जिससे बड़ी संख्या में लोगों का भला हो सके।

गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित गड़बड़ी और चोरी का मामला सामने आने के बाद जांच जारी है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों ने करीब 80 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। विशेष जांच दल (SIT) को शुरुआती जांच में दान की गिनती और प्रबंधन से जुड़े स्तर पर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

यह मामला सामने आने के बाद देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ कई सार्वजनिक हस्तियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।