सोनम निकली बेवफा! खुद कराया था मेघालय में हनीमून का टिकट बुक, हैरान कर देने वाले हैं ये 5 बड़े खुलासे

By : hashtagu, Last Updated : June 9, 2025 | 11:59 am

नई दिल्ली: मेघालय में हुए चर्चित हत्याकांड (Meghalaya urder case) से जुड़ी सनसनीखेज जानकारियां रोज सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, इस मर्डर मिस्ट्री की परतें खुलती जा रही हैं। अब जो तथ्य पुलिस सूत्रों से सामने आए हैं, उन्होंने इस पूरे मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।

सोनम ने खुद बुक किया था हनीमून का टिकट

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी ने खुद ही अपने पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय में हनीमून मनाने के लिए टिकट बुक किया था। लेकिन यह कोई साधारण ट्रिप नहीं थी, बल्कि एक साजिश के तहत रचा गया प्लान था। पहले से ही इस योजना को इस तरह तैयार किया गया था कि हत्या को एक हादसा साबित किया जा सके।

राज कुशवाहा से चल रहा था अफेयर

जांच में सामने आया है कि सोनम का इंदौर के रहने वाले राज कुशवाहा नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से नज़दीकियां थीं और इसी रिश्ते के चलते राजा की हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों की कॉल डिटेल्स, चैट्स और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

सोनम पर शक की ये 7 वजहें बनीं सवाल

  1. राजा की जानकारी उसके परिवार को नहीं दी।

  2. पति की मौत हुई, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित रही।

  3. मेघालय से संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश आ पहुंची।

  4. गाजीपुर में गुपचुप तरीके से पहचान छुपा रही थी।

  5. मेघालय में किसी को राजा के बारे में कुछ नहीं बताया।

  6. मीडिया में खबरें आने के बाद भी सामने नहीं आई।

  7. एमपी से लेकर मेघालय तक प्रशासन परेशान था, फिर भी वह चुप रही।

सुपारी किलिंग की थी प्लानिंग

पुलिस का मानना है कि सोनम ने अपने प्रेमी और कुछ अन्य भाड़े के हत्यारों की मदद से राजा की हत्या करवाई। अब तक चार लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या की यह पूरी योजना एक ‘सुपारी किलिंग’ के तौर पर अंजाम दी गई थी।

गाइड की गवाही ने खोला राज

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब एक टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को बताया कि जिस दिन राजा और सोनम लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। गाइड की इस गवाही के बाद पुलिस को हत्या की साजिश का पुख्ता सुराग मिला।

टैटू से हुई शव की पहचान

2 जून को राजा रघुवंशी का शव मेघालय के वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला। पोस्टमॉर्टम में साफ हुआ कि यह एक हत्या थी। शव की पहचान राजा के हाथ पर बने ‘राजा’ नाम के टैटू से की गई। इसी के बाद पुलिस का शक सोनम पर गहराया, क्योंकि वह लगातार बयान बदल रही थी और पुलिस को गुमराह कर रही थी।