हिमाचल प्रदेश में गरजे CM भूपेश बघेल, बोले कांग्रेस सरकार बनते ही 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे

हिमाचल प्रदेश के चुनावी समर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतिज्ञा रैली में बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक सरकार बनते ही यहां के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। तंज कसते हुए मंच से ही पूछा आप लोग बताइए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्या दिया है।

  • Written By:
  • Updated On - December 29, 2022 / 10:40 AM IST

छत्तीसगढ़/ हिमाचल। हिमाचल प्रदेश के चुनावी समर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतिज्ञा रैली में बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक सरकार बनते ही यहां के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। तंज कसते हुए मंच से ही पूछा आप लोग बताइए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्या दिया है। इन्होंने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दिया है। मंहगाई के अलावा आम आमदी के जीवन में बहुत दुश्वारियों को दिया है। बीजेपी सिर्फ जनता को बरगलाने का काम करती है। लेकिन कांग्रेस हमेशा किसानों के हितों को लेकर ही काम करती है। क्योंकि किसान ही इस देश के कर्णधार हैं।

वैसे अपने हिमाचल प्रदेश की रैलियों में उन्होंने क्या कहा उसके कुछ अंश उनके ट्वीटर पर देखें।