खड़गे के बयान पर सियासी बवाल: मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने पर घिरे, बाद में दी सफाई

खड़गे ने बाद में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि उनका मतलब यह था कि मोदी लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते और धमकाते हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - April 21, 2026 / 07:13 PM IST

चेन्नई, तमिलनाडु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिससे राजनीति (Politics) में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। खड़गे ने एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया, हालांकि कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दे दी।

खड़गे ने बाद में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि उनका मतलब यह था कि मोदी लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते और धमकाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह के बयान राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले 2024 में उन्होंने मोदी की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। वहीं 2023 में उन्हें ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ भी कहा था, जिन पर बाद में उन्होंने सफाई दी थी।

इधर, चुनावी माहौल के बीच तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए मंगलवार शाम 5 बजे प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।