बंगाल दौरे में PM मोदी का ‘झालमुड़ी मोमेंट’: दुकानदार के प्याज सवाल पर मजेदार जवाब

चुनावी कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री झारग्राम में अचानक एक स्थानीय दुकान पर रुक गए और वहां से झालमुड़ी खरीदी।

  • Written By:
  • Publish Date - April 20, 2026 / 12:01 AM IST

झारग्राम, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बंगाल दौरे के दौरान एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला, जब उन्होंने सड़क किनारे झालमुड़ी (Jhalmuri) खाते हुए दुकानदार के सवाल पर मजेदार जवाब दिया।

चुनावी कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री झारग्राम में अचानक एक स्थानीय दुकान पर रुक गए और वहां से झालमुड़ी खरीदी। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की तरह दुकानदार से बातचीत की और स्थानीय स्नैक का आनंद लिया। झालमुड़ी बंगाल का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे मुरमुरे, मसाले, सरसों तेल और सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है।

इसी दौरान दुकानदार ने उनसे पूछा कि क्या वे प्याज खाते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “सब खाते हैं, बस दिमाग नहीं खाते,” जिस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने दुकानदार को पैसे भी दिए, हालांकि दुकानदार ने पहले पैसे लेने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने आग्रह कर भुगतान किया और वहां मौजूद लोगों, खासकर बच्चों के साथ झालमुड़ी भी साझा की।

यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। रैलियों के बीच आम लोगों से जुड़ने का उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्रीय संस्कृति के साथ जुड़ाव भी दिखाया, जिसे लेकर समर्थकों ने इसे जमीनी संपर्क का उदाहरण बताया।