कोलकाता, पश्चिम बंगाल: न्यूजीलैंड (New Zealand) ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 1 विकेट से हराकर दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। कीवी टीम इससे पहले 2021 में फाइनल में पहुंची थी। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
A record-breaking knock from Finn Allen took New Zealand into the #T20WorldCup final🙌
He wins the @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/nv2bu4uGh7 pic.twitter.com/SnTAU9mWX4
— ICC (@ICC) March 4, 2026
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन की विस्फोटक पारी खेली।
फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि एलन ने महज 33 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया।
साउथ अफ्रीका एक बार फिर बड़े मुकाबले में दबाव नहीं झेल सका और ‘चोकर्स’ की छवि से बाहर नहीं निकल पाया। टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाज न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाजी के सामने टिक नहीं सके।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:
ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशाम, लॉकी फर्ग्यूसन।
अब न्यूजीलैंड की नजर अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप खिताब पर है। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है, खासकर फिन एलन की ऐतिहासिक पारी के बाद।