पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा आतंकी अमीर हमजा गोलीबारी में घायल, लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

  • Written By:
  • Publish Date - April 16, 2026 / 12:49 PM IST

लाहौर, पाकिस्तान: पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के संस्थापक सदस्य अमीर हमजा (Amir Hamza) पर अज्ञात हमलावरों (unknown gunmen) ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल (critical condition) हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हमला लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुआ, जहां अचानक हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद अमीर हमजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

अमीर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती नेताओं में शामिल रहा है और उसने इस आतंकी संगठन की स्थापना हाफिज सईद के साथ मिलकर की थी। उसे संगठन का अहम नेता माना जाता रहा है और उसका नाम कई आतंकी गतिविधियों, खासकर भारत में हुए हमलों से जुड़ा रहा है।

बताया जाता है कि अमीर हमजा लंबे समय से आतंकी नेटवर्क, फंडिंग (funding) और भर्ती (recruitment) से जुड़े कामों में सक्रिय रहा है। वह लश्कर के प्रचार तंत्र और कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने में भी अहम भूमिका निभाता रहा है।

हमले के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों और अंदरूनी सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं।