लोकसभा ने महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’को किया पारित

लोकसभा ने बुधवार को दिन भर चली चर्चा के बाद महिला आरक्षण से जुड़े संविधान विधेयक- 2023 को पारित (Bill- passed on 2023) कर दिया।

  • Written By:
  • Updated On - September 20, 2023 / 08:25 PM IST

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा ने बुधवार को दिन भर चली चर्चा के बाद महिला आरक्षण (Women’s reservation) से जुड़े संविधान (128 वां संशोधन) विधेयक- 2023 को पारित (Bill- passed on 2023) कर दिया।

लोकसभा और देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023’ (128 वां संविधान संशोधन) के पक्ष में लोकसभा के 454 सांसदों ने वोट दिया। वहीं, दो सांसदों ने बिल के खिलाफ अपना वोट दिया।

लोकसभा ने महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’को किया पारित

यह भी पढ़ें : जी-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप : दुनिया की ‘इकोनॉमी’ को मिलेगी रफ्तार!