भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, हरियाणा के जींद से शुरू हुआ ग्रीन रेल सफर
By : hashtagu, Last Updated : July 17, 2026 | 6:01 pm
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन (Hydrogen Powered Train) को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद से सोनीपत (Jind-Sonipat) के बीच चलेगी। हाइड्रोजन ईंधन (Hydrogen Fuel) से चलने वाली यह ट्रेन प्रदूषण (Pollution) को कम करने वाली ग्रीन मोबिलिटी (Green Mobility) की दिशा में भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में करीब 14,700 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
हाइड्रोजन ट्रेन को भारत में विकसित की गई तकनीक (Indigenous Technology) के आधार पर तैयार किया गया है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक के जरिए बिजली तैयार करती है, जिसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से ऊर्जा बनती है और इसके उत्सर्जन (Emission) के रूप में मुख्य रूप से पानी की भाप निकलती है।
यह ट्रेन जींद-सोनीपत के करीब 89 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर संचालित होगी। भारतीय रेलवे के अनुसार इसका उद्देश्य डीजल पर निर्भरता कम करना और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था (Eco-Friendly Transport System) को बढ़ावा देना है।
हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) और मेक इन इंडिया (Make in India) पहल से भी जोड़ा जा रहा है। भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में आधुनिक सुरक्षा और तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं। भविष्य में हाइड्रोजन आधारित ट्रेनों के इस्तेमाल को अन्य रेल मार्गों पर भी बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
Hydrogen trains have only recently come into existence in the world.
At present, only three or four countries in the world have the capability to run hydrogen-powered trains, but they are still in the initial stage.
But when you hear about the capabilities of India’s hydrogen… pic.twitter.com/8YXEC07wGN
— BJP (@BJP4India) July 17, 2026



