राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत, ‘असत्य और हिंसा’ पर खड़े हैं सरकार के मूल सिद्धांत
By : hashtagu, Last Updated : July 18, 2026 | 6:41 pm
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को जंतर-मंतर से हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य (Falsehood) और हिंसा (Violence) हैं। राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अनशन (Hunger Strike) कर रहे सोनम वांगचुक को हटाया जाना पूरी तरह गलत है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि देश के छात्र आज पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को उठाने वाले छात्रों और उनके साथ खड़े लोगों की आवाज को कोई भी ताकत दबा नहीं सकती। राहुल गांधी ने संकेत दिया कि कांग्रेस पार्टी सोनम वांगचुक के आंदोलन और छात्रों से जुड़े मुद्दों के समर्थन में खड़ी है।
The core tenets of the Modi government are Asatya and Hinsa.
The removal of Sonam Wangchuk ji from Jantar Mantar while he was on a non-violent hunger strike is wrong.
Paper leaks, the rising cost of education, and student suicides are critical issues for India’s future.
No…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2026
इस बीच दिल्ली पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई की सुबह सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के आधार पर की गई।
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार यदि सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी थी। इसी कारण उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर तक बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, जिससे हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने पूरी संयम बरतते हुए बिना किसी बड़ी घटना के पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा किया।




